दीपका कॉलोनी में फंदे पर लटकती मिली लाश……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र दीपका कॉलोनी में एक 18 वर्षीय युवक अविनाश खलको की लाश पेड़ में फंदे पर लटकती हुई पाई गई हैं। बताया जा रहा हैं की अविनाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि अविनाश रात को अपने मित्रो के साथ था, उसके बाद रात को घर वापस नहीं आया।

सुबह घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पेड़ पर फंदे पर लटकती हुई हालत में उसकी लाश देखी गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और उसके मोबाइल से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दीपका पुलिस के लिए यह मामला चुनौती के रूप में सामने आया है।

Share this Article