हंगामा के बाद प्रशासन ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के दफ्तरों को किया सील……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा महिलाओं से ठगी के मामले को लेकर अब जिला प्रशासन ने कार्यवाही तेज कर दी है दरअसल पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठी फ्लोरा मैक्स से पीड़ित महिलाओं ने कल कोरबा जिले में छत्तीसगढ़ शासन के दो मंत्रियों राम विचार नेताम और मंत्री लखन लाल देवांगन , कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल को एक सामाजिक कार्यक्रम से निकलने के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बंधक बना दिया था। महिलाओं ने गेट को जाम कर दिया और मंत्रियों के काफिले को गेट से बाहर आने नहीं दिया जिसके चलते मंत्री 2 घंटे तक फंसे रहे लेकिन महिलाएं अपने जिद पर अड़ी रही महिलाओं की मांग है कि बैंकों से लिए गए लोन को माफ किया जाए कल देर शाम तक हुए बवाल के बाद अब जिला प्रशासन ने सख्ति का रुख अपना लिया है।

- Advertisement -

मामले में जहां पहले ही फ्लोरा मैक्स कंपनी के 12 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तो वहीं अब प्रशासन की टीम ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों सहित अन्य बैंकों पर भी लगाम लगाना शुरू कर दिया है आज की कार्रवाई में जिले के लगभग 7 से 8 माइक्रो फाइनेंस कंपनियों को जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया है मामले में लगभग 50 से अधिक बैंक और माइक्रो फाइनेंस की लिस्ट है जहां से महिलाओं ने लोन लिया है और फ्लोरा मैक्स में पैसे लगाए थे

महिलाओं को घर पहुंच कर फाइनेंस कंपनियों ने लोन दिए और रिजर्व बैंक की गाइडलाइन का पालन नहीं किया है कि नहीं इन सभी मामलों की जांच हेतु जिला प्रशासन ने माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को सील कर जांच शुरू कर दी है

Share this Article