सड़क किनारे घायल अचेत अवस्था में मिले ग्रामीण को पहुंचाया अस्पताल……

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.   कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत कोरबी-कटघोरा मार्ग में चोटिया पुराना मातिन दाई मंदिर के पास मोटर साइकिल चालक गिर कर घायल हो गया।

इस संबंध में कोरबी चौकी प्रभारी अफसर हुसैन खान के जानकारी देते हुए बताया की दूरभाष के माध्यम से खबर मिली कि एक मोटरसाइकिल सवार पोड़ीखुर्द गांव के अंतर्गत मातिन दाई मंदिर के आसपास सड़क पर गिर कर घायल हो गया है और वह बेहोश हालत में बोल नहीं पा रहा है। उसे डायल 112 की टीम के सहयोग से पोड़ी-उपरोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल का नाम संजय कुमार पिता रामप्रसाद चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम झरना चौकी मोरगा बताया जा रहा हैं है। वह कोरिया जिला के ग्राम अमका जा रहा था कि रास्ते में वह संभवतः किसी हादसे का शिकार हो गया होगा। सड़क किनारे ग्रामीण पड़ा मिला तो कुछ दूरी पर बाइक गिरी हुई मिली।

Share This Article