कुसमुंडा में धूमधाम से मनाई लोहड़ी, लोगाें ने पंजाबी गीतों पर किया गिद्दा और भांगड़ा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. सोमवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने लोगों के घर जाकर रेवड़ी, मूंगफली और गुड़ का प्रसाद लिया। वहीं जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में महिलाएं लोकगीतों के साथ गिद्दा व भंगड़ा करती हुईं नजर आई पंजाबी समुदाय के लोगों के साथ दूसरे वर्गों के लोग भी उत्सव में शामिल हुए। युवतियों ने पंजाबी लोक गीतों पर पारंपरिक लोक नृत्य गिद्दा और भंगड़ा प्रस्तुत किया। बाजारों में सुबह से शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने एक साथ त्योहार मनाया। कुसमुंडा के आदर्श नगर में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने लोहड़ी की पूजा की।

- Advertisement -

निक्की कौर ने बताया कि इस साल भी लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शाम साढ़े सात बजे सभी लोग एकत्रित हुए। अग्नि जलाकर उसकी परिक्रमा की गई। उसमें गुड़, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, मक्के के दाने डालकर लोहड़ी का पर्व मनाया गया। वहीं महिलाओं ने पंजाबी गीतों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया।

लोहड़ी समारोह का आयोजन जिसका उद्देश्य प्रेम, सौहार्द की भावना एवं मिलजुल कर रहने का संदेश देना था। लोहड़ी का पर्व सूर्य और अग्नि देव को समर्पित है। इस दिन लोग भगवान से अच्छी फसल की कामना करते हैं। इसलिए हमें यह पर्व मिलजुल कर प्रेम से मनाना चाहिए।

Share this Article