कोरबा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री दीपक जायसवाल का जन्मदिन बुधवार को, दीपका में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ अन्य कार्यक्रमों का होगा आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा के जिला महामंत्री दीपका नगर पालिका में पूर्व में सांसद प्रतिनिधि रह चुके दीपक जायसवाल का कल 15 जनवरी को जन्मदिन है उनके जन्मदिन को उनके चहेते और समर्थकों द्वारा खास बनाने के लिए दीपका में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रखा गया है। दीपक जायसवाल भाजपा के बेहद ही सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करने वाले में से एक हैं मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां तथा प्रदेश में विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को जनता के बीच लाते है।

- Advertisement -

जब विपक्ष में थे तब कोरबा जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री का दायित्व संभालते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दी गई कई कार्यक्रम को शानदार बखूबी निभाया गया। प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन पर फल वितरण से लेकर वृक्षारोपण और अन्य कार्यक्रम किया जाता है। वर्ष 2025 में भी उनके जन्मदिन को यादगार बनाने समाज सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है। यही वजह है कि इस बार स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए उनके समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजन किया गया है।साथ ही नगर वासियों को अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने के लिए आग्रह किया है।

Share this Article