NOW HINDUSTAN. Korba. जांजगीर जिला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शातिर बदमाशों ने शराब दुकान से कैश कलेक्शन करने पहुंची वैन से 60 लाख रूपये की लूट कर फरार हो गये है। बताया जा रहा है कि वैन के बाहर तैनात गार्ड को बदमाशों ने गोली मारने के बाद कैश लेकर फरार हो गये। गार्ड के पैर में गोली लगी है। वारदात के बाद बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही जिले में नाकेबंदी कर फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है