NOW HINDUSTAN. कोरबा मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर परशुराम विप्र भवन बुधवारी में मुख्य अतिथि उद्योग श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखन लाल देवांगन एवं अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, विशिष्ट अतिथि ग्रामीण भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष एवं परशु राम ब्राह्मण समाज के संरक्षक देवेंद्र पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, परशु राम ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बी के शुक्ला, पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन, किशोर शर्मा, प्रफुल तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर के गरिमामय उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 25 द्विज भवन में 24.80 लाख के कार्य का भूमि पूजन किया ।
- Advertisement -
जिसके बाद उत्कृष्ट कार्य कर विप्र समाज का गौरव बढ़ाने वाले वरिष्ठ पत्रकार किशोर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय, शिक्षक द्वय पंडित शिवराज शर्मा , एवम मुकुंद केशव उपाध्याय , पत्रकार संदीप शर्मा एवं अधिवक्ता कृष्णा द्विवेदी को शाल, श्री फल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित किया ।
उद्योग मंत्री ने ब्राह्मण समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से मुझे छत्तीसगढ शासन में मंत्री की जिम्मेदारी मिली है आप सभी अपना आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखेंगे।
विशिष्ठ अतिथियों ने भी समाज के बड़ी संख्या में उपस्थित माताएं बहने एवं बच्चे तथा भाइयों को अपने सारगर्भित उद्बोधन से संबोधित किया
इस शुभ अवसर को खास एवं सफल बनाने हेतु सुशील पाण्डेय, बी एन शुक्ला, वाई पी तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, बसंत तिवारी, दुष्यंत शर्मा, अजय पाण्डेय, योगेश दुबे, केशव शर्मा एवं मंच संचालक सी के शर्मा जी एवं नारी शक्ति के रूप में सावित्री शुक्ला, कल्पना पाण्डेय, मधु पाण्डेय, चंद्रलेखा पाण्डेय, भारती पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, चंद्रबाला शुक्ला, ज्योति शर्मा, स्वाति दुबे एवं बहु संख्या में विप्र समाज के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता दिलाने में अपनी महती भूमिका निभाई एवं खिचड़ी तथा लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया। सभी ब्राह्मणों ने एक स्वर में ये शपथ लिया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम भविष्य में करते रहेंगे।

