मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर हुई 17 कार्यवाही * 39,100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ध्वनि प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए बड़ी कार्यवाही की है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना/चौकी यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसरों और प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कुल 17 कार्यवाही की गई है।
पुलिस ने इन वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न कब्जे में लिए और 39,100 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा पुलिस ने वाहन चालकों को समझाईस भी दी है।

- Advertisement -

इस कार्यवाही का उद्देश्य न केवल यातायात नियमों को लागू करना है, बल्कि शहर को शांति और सुरक्षा प्रदान करने का भी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षित ड्राइविंग करें, हेलमेट पहनें और ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें।
इसके अलावा, कोरबा पुलिस ने विभिन्न ऑटो पार्ट्स और गैरेज दुकानों पर भी रेड कार्यवाही शुरू की है। अगर वहां कोई मॉडीफ़ाइड सायलेंसर या प्रेशर हॉर्न पाया जाता है, तो उन पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील करी है कि वे ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए हेलमेट पहनें। पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कहीं मॉडिफाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना उन्हें दी जाए।

Share this Article