राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में सम्मिलित होने कोरबा टीम मुंबई हुई रवाना……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. 17 से 19 जनवरी तक मुंबई अंधेरी-पश्चिम में आयोजित राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेने जिले के खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। जिला स्पोर्ट्स कराते डू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रेमराज बंजारे ने बताया कि प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 55 खिलाड़ी सहित पूरे देश से लगभग 2500 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें कोरबा जिला से लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी से कोच प्रेमराज बंजारे के मार्गदर्शन में अक्षत पांडेय, जॉनसन एक्का, अर्णव यादव, एकता पटेल, अस्विता पांडेय, भूमिका जगत व डॉ. अंबेडकर स्टेडियम बालको से युवराज गोगोई, जैस्मिन कुर्रे, दीक्षा सिन्हा, अभिनीत मसीह शामिल होंगे। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया है।

- Advertisement -

Share this Article