मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ से पुनः स्वीकृत हुई राशि…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा अंचल के सुनालिया पुल के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण 15 करोड़ 36 लाख रुपए से कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिला नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने मल्टीलेवल पार्किंग के कार्य का जायजा लिया। सुनालिया पुल से अग्रसेन तिराहा दर्री रोड की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वहां पर वाहनों की पार्किंग से मुख्य मार्ग पर सुरक्षित आवाजाही हो।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार डीएमएफ फंड से मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण कार्य के लिए राशि की मंजूरी मिली है। बचे हुए कार्यों को फिर से पूरा किया जा रहा है। 4 करोड़ रुपए से यह कार्य पूर्ण होगा। आयुक्त श्री पांडेय ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य को पूरा कराने निगम अधिकारियो को कहा। जोन कमिश्नर विनोद शांडिल्य, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, पीयूष राजपूत, उप अभियंता अश्वनी दास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this Article