चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामलों में 7 एफआईआर अंतर्गत 3 कथित आरोपी गिरफ्तार * 4 नाबालिगों पर भी की गयी विधिवत कार्यवाही…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामलों में सख्त कार्यवाही करते हुए साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 7 एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में 3 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 नाबालिगों पर विधिवत कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस से मिली अधिकृत जानकारी के अनुसार मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत 3, सिविल लाइन थाना में 2, रजगामार थाना में 1, दर्री थाना में 1 एफआईआर दर्ज की गयी हैं। चाइल्ड पोर्नोग्राफी एक गंभीर अपराध माना जाता हैं।चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी किसी भी सामग्री का निर्माण, वितरण, साझा करना, देखना, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट, 2012 के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

- Advertisement -

कोरबा पुलिस ने अपील करते हुए कहा हैं की साइबर जागरूकता जरूरी बहुत जरूरी हैं। इसके अंतर्गत ऑनलाइन रहते समय सतर्कता बरतें, किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक न करें।, चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी कोई भी सामग्री भेजना या साझा करना अपराध है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखें और साइबर जागरूकता बढ़ाएं। अगर आपको इंटरनेट पर इस तरह की कोई सामग्री मिलती है, तो साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।

कोरबा पुलिस नागरिकों को जागरूक करने और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। “साइबर सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है।”

Share this Article