प्राचार्या श्रीमती नीता चक्रवर्ती को सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय ने पीएचडी की उपाधि से किया सम्मानित…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के ग्राम कुदमुरा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नीता चक्रवर्ती को सी.व्ही. रमन विश्वविद्यालय, कोटा ने पीएचडी की उपाधि प्रदान करी है। उन्होंने इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करी है। श्रीमती चक्रवर्ती ने अपना शोध प्रोफेसर राम रतन साहू के निर्देशन में पूरा किया। उनका शोध विषय “छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ एवं प्रवास का अनुशीलन” था। इस विषय पर उन्होंने गहन शोध कर अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त करी।

- Advertisement -

श्रीमती चक्रवर्ती की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और छात्रों ने उन्हें बधाई दी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत है। श्रीमती चक्रवर्ती की पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद, उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का पल है और उन्हें अपने शोध कार्य पर गर्व है। उन्होंने अपने शोध कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया है।

Share this Article