NOW HINDUSTAN. कोरबा/रायपुर. 46वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। अमरावती में आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त देकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।
- Advertisement -
छत्तीसगढ़ को इस टूर्नामेंट में सबसे कठिन पूल मिला था। टूनमेिंट के मैच के दौरान दीपक कुमार, मानस केसरवानी, सौरभ यादव, आर्यन ताम्रकार शानदार प्रदर्शन के लिए को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इसमें दीपक कुमार, आर्यन ताम्रकार और सौरव यादव ने होम रन मारकर पूरे प्रतियोगिता में बैटिंग का शानदार प्रदर्शन भी किया। वहीं, प्रदेश की महिला टीम ने चंडीगढ़ को 11-01 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया।

स्वर्ण पद पदक विजेता पुरुष टीम
वी मोहन राव, दीपक कंवर, मानस केसरवानी, मयंक राजपूत, पी. आशीष, सुनील राज, सुशांत यादव, किशन महानंद, बीरू बाघ, गौरव डहरिया, मोहित ठाकुर, सौरभ यादव, भूपेंद्र गढ़े, नीलेंद्र पटेल, प्रिंस सिंह, आर्यन ताम्रकार। प्रदेश की टीम में कोरबा सॉफ्ट बॉल एसोशिएशन से सचिव मानस केसरवानी भी शामिल थे ।
प्रशिक्षणः अमित कुमार, सियाराम पटेल,
मैनेजरः चंद्रपुरी शेखर गोस्वामी।
सभी मैचों में अजेय रहा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने अपने पहला मैच में हिमाचल को 10-00 से हराकर के विजयी की शुरुआत की। दूसरे मैच में झारखंड को फिर से छत्तीसगढ़ ने 11-00 से हराया, तीसरे मैच में हरियाणा को 6-0 से हरा हराकर छत्तीसगढ़ सुपर लीग में प्रवेश किया। सुपर लीग में राजस्थान को 6-0 से हराया, फिर आंध्रप्रदेश को 6-1 से हराया और पंजाब को 3-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भी छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को एकतरफा 12-01 से हराकर के ग्रैंड फाइनल में जगह पक्की की।