सेवानिवृत प्रधान पाठक की सेवा पुस्तिका हुई गुम-दर्ज कराएंगे एफआईआर…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही का एक मामला आया है। बताया जा रहा हैं की पोड़ी-उपरोड़ा खंड शिक्षा कार्यालय में बाबुओं की लापरवाही से एक सेवानिवृत प्रधान पाठक की सेवा पुस्तिका गुम हो गई है।
बताया जा रहा हैं की प्रधान पाठक जो कि कोनकोना स्कूल से वर्ष 2014 में सेवानिवृत हुए, ने अपनी सेवा पुस्तिका में ओरिजनल कई दस्तावेज जमा कर रखे थे। जब उन्होंने सेवा पुस्तिका की मांग की, तो खंड कार्यालय से जानकारी मिली कि सभी कागजात पेंशन कार्यालय बिलासपुर संभाग में भेजे जा चुके हैं।

- Advertisement -

उन्होंने बिलासपुर पेंशन कार्यालय जाकर सेवा पुस्तिका का पता किया, तो बताया गया कि कोरबा कोषालय में उनकी सेवा पुस्तिका को भेज दिया गया है। इसके बाद उन्होंने कोरबा कोषालय में जानकारी ली, तो बताया गया कि पोड़ी-उपरोड़ा में बीइओ के नाम से सेवा पुस्तिका मांगने के लिए आवेदन करें।
इस पूरे मामले में उनको कचरे के साथ उनकी सेवा पुस्तिका जला देने की जानकारी मिलते ही काफी आहत नजर आये, क्योंकि उनके बहुत ही जरूरी ओरिजनल दस्तावेज उसमें थे। अब वे संबंधित बाबू, अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का मन बना लिए हैं।

Share this Article