एशियन कबड्डी चैंपियनशिप की भारतीय टीम में जिले की संजू यादव का हुआ चयन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले की कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी यादव का चयन छठवीं सीनियर वूमेन एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह स्पर्धा 4 से 9 मार्च तक तेहरान (इरान) में आयोजित है। छत्तीसगढ़ से किसी कबड्डी खिलाड़ी का इंटरनेशनल स्पर्धा में चयन पहली बार हुआ है।
भारतीय टीम के साथ वह 1 मार्च को इरान रवाना हुई। केराकछार पाली की रहने वाली संजू देवी यादव के पिता रामजी यादव वाहन चालक हैं। उनकी माता अमरिका बाई यादव गृहिणी हैं। संजू ने कबड्डी खेलना वर्ष 2016 में शुरू किया था। पहली बार जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने संजू को ग्राम तिवरता में आयोजित स्पर्धा में खेलते देखा था। इसके बाद उन्हें कबड्डी संघ के क्लब में खेलने आमंत्रित किया गया।

- Advertisement -

संघ के कोच अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि संजू गवर्नमेंट कॉलेज कटघोरा में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। वह आईटीआई की पढ़ाई करते समय लाल मैदान दर्री में अभ्यास करती थीं। इसी बीच खेल एकेडमी बहतराई बिलासपुर में चयन हो गया। जहां वह कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही हैं। नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा में आयोजित किया था, जहां से संजू का चयन हुआ है।
उसको आगे बढ़ाने में तिवरता कबड्डी स्पर्धा आयोजन समिति के हरिशंकर दुबे का भी योगदान रहा है। जिला कबड्डी संघ के बसंत शर्मा का कहना है कि यह जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।की छोटे से गांव की खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने जा रही है। संजू की प्रतिभा को देखते हुए 6 साल पहले रायगढ़ के राजेश पटनायक ने कबड्डी मैट के लिए 2 लाख रुपए की मदद की थी। उसी मैट में अभी अन्य खिलाड़ी भी अभ्यास करते हैं।

Share this Article