जिले के पाली, छुरी, बांकीमोंगरा और दीपका क्षेत्र में अध्यक्ष सहित पार्षदों ने ली शपथ…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों ने प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक प्रेमचंद पटेल की उपस्थिति में शपथ ली।

- Advertisement -

नगर पंचायत पाली में एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अजय जायसवाल और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत छुरी में श्रीमती पद्मिनी प्रीतम देवांगन और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने शपथ दिलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा, दीपका में अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों को एसडीएम कटघोरा रोहित सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री देवांगन ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के साथ ही आने वाले दिनों में निकायों के अंतर्गत वार्डों में भी समुचित विकास नजर आएगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी की सहभागिता से ग्राम से लेकर शहर तक विकास की गंगा बहेगी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share this Article