NOW HINDUSTAN. कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडब्लूडी कॉलोनी में कुछ अज्ञात चोरों ने एक सूनेपन का फायदा उठा मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली हैं। घटना तहसील कार्यालय में पदस्थ ओ.डी. लदेर के घर हुई, जब पूरा परिवार बिलासपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे कीमती गहने और नकदी चोरी कर ली।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार की बेटी की शादी जल्द होने वाली थी, जिसके लिए आभूषण और रकम जुटाई गई थी। पति की मृत्यु पश्चात पत्नी अनुकंपा नियुक्ति पर तहसील कार्यालय में कार्यरत हैं और कठिन परिस्थितियों में बेटी के विवाह की तैयारियों में लगी थीं।
घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह व्यक्त करते हुए जानकारी दी है कि चोरी की इस वारदात में किसी ऐसे शख्स का हाथ हो सकता है, जिसे परिवार के बाहर जाने की जानकारी थी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

