हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध- अंबेश जांगड़े……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गति से काम कर रहे हैं, उसी रफ्तार से विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में काम हो रहा है उक्त बाते जांजगीर चाम्पा भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि राम राज्य की स्थापना किसी भी राज्य व्यवस्था के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होती है। हमारी सरकार सुशासन के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह काम कर रहे हैं, छत्तीसगढ़ भी विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में उसी रफ्तार से आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए

जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने बजट की सराहना करते हुए बताया कि बजट मे जनता को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए है पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने थोक में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी। छत्तीसगढ़ का बजट प्रदेश को डिजिटल, सुरक्षित और विकसित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर, गांवों के विकास, शहरों में नई सुविधाओं और सुरक्षा तक हर क्षेत्र में सरकार ने कुछ नया किया है। आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ और आगे बढ़ेगा और देश के सबसे उन्नत राज्यों में शामिल होगा।

पेट्रोल और डीजल सस्ता होने से ट्रैक्टर, पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। इसके अलावा, चावल मिल, गन्ना फैक्ट्री और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के लिए परिवहन और उत्पादन खर्च कम होगा, जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं।

Share this Article