NOW HINDUSTAN. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना टीएलएम एफएलएन मेला, कोरबा जिले के पांचो ब्लॉक में बड़े जोर शोर से चल रहा है इसी क्रम में विकास खंड स्तरीय पाली में विकासखंड स्तरीय एफएलएन टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 44 संकुलो ने स्कूलों ने भाग लिया जिसमें प्राथमिक शाला कारीछापर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, कुमारी दीपांजली नेटी और अनुराग पटेल ने अपनी सुंदर प्रस्तुति और प्रदर्शनी से से सब का मन मोह लिया । दूसरा स्थान प्राप्त करने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने बच्चों की प्रशंसा की उन्होंने इसका श्रेय शाला के शिक्षक संतोष कर्ष को दिया ।
- Advertisement -
इस अवसर पर डायट प्राचार्य राम हरि शराफ और बीआरसी रामगोपाल जायसवाल सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीराम मरकाम उपस्थित थे। इस स्थान को प्राप्त करके विद्यालय के नवरी शिक्षक संतोष कर्ष ने कहा कि मैं बच्चों को नवाचार और सरल तरीके से मनोरंजन पूर्ण शिक्षा प्रदान करता हूं इससे बच्चे जल्दी सीखते हैं

