मंच पर नहीं लगी संसद की तस्वीर कांग्रेस पार्षद नाराज, 11 ने नहीं ली शपथ…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. नगर पालिक निगम कोरबा  के  शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस पार्षदों ने बहिष्कार किया ।शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले कांग्रेस के 11 पार्षद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्टी कार्यालय में उपस्थित हुए उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह स्थल की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की और कहा कि ज्योत्स्ना महंत कोरबा लोकसभा क्षेत्र की संसद है । लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 8 विधानसभा सभा हैं लेकिन कोरबा महापौर के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जो मंच तैयार किया गया था उसे पर संसद की फोटो नहीं लगाई गई थी । मंच पर मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, श्रम मंत्री के अलावा भाजपा के अन्य नेताओं की तस्वीर लगी थी । पार्टी ने इस पर नाराजगी व्यक्त किया और कांग्रेस से 11पार्षद  शपथ ग्रहण करने के लिए नहीं पहुंचे एक निर्दलीय पार्षद अनुज जायसवाल भी शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे कुल 12 पार्षदों ने शपथ ग्रहण नहीं लिया।

- Advertisement -

एक दिन पहले कांग्रेस ने बाकी मोगरा और दीपिका में भी शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया था। संसद की उपेक्षा का आरोप लगाया था। कांग्रेस पार्षद मुकेश राठौर ने बताया कि इसमें कोरबा सांसद के साथ-साथ एक महिला का भी अपमान किया गया है जो कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद बर्दाश्त नहीं करेंगे उनकी मांग है कि शासन उनका कहीं पर भी शपथ ग्रहण करवा सकता है ।आज का जो कार्यक्रम था वह पूरी तरह से शासन का नहीं बीजेपी का कार्यक्रम बन गया है ।

वहीं वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद चन्द्रलोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्षदों की संख्या काम है और उनका काम विरोध करना है इसलिए वह विरोध कर रहे हैं जबकि मंच के अगल-बगल संसद की फोटो लगाई गई है।

Share this Article