चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप , कटवाना पड़ा मरीज को हाथ,पुलिस अधीक्षक से शिकायत………

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba   पीड़ित द्वारा आरोप लगाते हुए कहा जा रहा हैं की एक शासकीय चिकित्सक की लापरवाही के कारण उसे अपना हाथ कटवाना पड़ा। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र प्रेषित किया, जिसमें उन्होंने एक शासकीय चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।

- Advertisement -

पीड़ित ने प्रेषित पत्र में कहा हैं कि उन्हें गर्मी के कारण कमजोरी लगने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां एक शासकीय चिकित्सक ने उन्हें ग्लूकोज बाटल चढ़ाने के लिए आपातकालीन वार्ड में रखा, लेकिन गलत तरीके से नस में नीडिल लगाने से उनके हाथ में सूजन आ गई। उसने आगे बताया कि उन्होंने चिकित्सक डॉक्टर और परिचारिका (नर्स) को अपनी तकलीफ बताई, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। इसके बाद उनके हाथ में इंफेक्शन हो गया और उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनका ऑपरेशन कर हाथ काटना पड़ा।

इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं। पीड़ित न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं न्याय चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि दोषी चिकित्सक को सजा मिले।” जानकारी के अनुसार इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जांच मेडिकल टीम गठित कर जांच प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने हेतु संयुक्त संचालक जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा को अग्रेषित किया है।

Share this Article