NOW HINDUSTAN. Korba भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के प्रभावी नेतृत्व और पर्यवेक्षक संतोष देवांगन की कुशल रणनीति के चलते कोरबा जनपद पंचायत का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भारी समर्थन मिला, जिससे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित हुई।
- Advertisement -
मनोज शर्मा की राजनीतिक सूझबूझ और संगठन की मजबूत पकड़ ने विपक्ष को चुनावी मैदान से बाहर कर दिया। पर्यवेक्षक संतोष देवांगन के मार्गदर्शन में समन्वय और रणनीति को बखूबी अंजाम दिया गया, जिससे भाजपा के पक्ष में यह ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई।
कोरबा जनपद पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारी:
अध्यक्ष: बीजमति राठिया
उपाध्यक्ष: कौशल्या कंवर
यह जीत भाजपा संगठन की ताकत और मजबूत रणनीति का प्रमाण है, जिससे पार्टी का जनपद क्षेत्र में दबदबा और अधिक बढ़ गया है। वही करतला, पाली, पौड़ी उपरोड़ा , कटघोरा में भी भाजपा ने अपने अध्यक्ष बना लिया है।।

