ट्रक ने स्कूटी सवार को ठोकर मारते दीवाल से टकराई …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-सक्ती मार्ग भैसमा बाजार चौक के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते हुए दिवाल में टकरा गयी। जिसमें स्कूटी सवार नाबालिक किशोर की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

घटना रात्रि लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम बेंदरकोना निवासी नाबालिक किशोर अपने परिजनों के साथ ग्राम भैसमा की एक कपड़ा दुकान में कपड़ा लेने आया हुआ था वहीं परिजन कपड़ा ले रहे थे। मृत नाबालिक किशोर बाहर स्कूटी में बैठ मोबाइल चला रहा था।

तभी एक ट्रक अचानक से नाबालिक किशोर को ठोकर मारते हुए दिवाल में टकरा गया। आनन-फानन में 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जिसमें रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं ट्रक चालक को घटना स्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share this Article