*मेरे शब्दों में नारी* विषय पर स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्य से प्रेरित होकर सृष्टि महिला समिति ने महिला सप्ताह के अवसर पर दिनांक 5.3.20250को स्वरचित काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । श्रद्धा महिला मंडल के तत्वावधान में हर वर्ष महिला दिवस के अवसर पर काव्य पाठ का आयोजन किया जाता है। तदनुसार इस वर्ष भी काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसका विषय था *”मेरे शब्दों में नारी”*

- Advertisement -

इस प्रतियोगिता में 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया।ये प्रतिभागी हैं श्रीमती संध्या चौहान, श्रीमती संगीता राय श्रीमती संगीता ठाकुर, श्रीमती वंदना शर्मा,श्रीमती सोनिया खूंटे ,श्रीमती हेमा शर्मा ,श्रीमती अंजना मिश्रा,श्रीमती मानसी बेहरा, श्रीमती सुप्रिया शर्मा , श्रीमती वंदना वरुदकर, श्रीमती मीनू सिंह, श्रीमती सरोज आरसे ने
प्रतियोगिता में भाग ले कर कविता के माध्यम से अपने भावों को सुंदर अभिव्यक्ति दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती मीनू सिंह द्वितीय स्थान पर श्रीमती वंदना शर्मा तृतीय स्थान पर श्रीमती मानसी बेहरा एवं चतुर्थ स्थान पर श्रीमती हेमा शर्मा रही।

प्रतियोगिता परिणाम
प्रथम –श्रीमती मीनू सिंह
द्वितीय– श्रीमती वंदना शर्मा
तृतीय- श्रीमती मानसी बेहरा
चतुर्थ– श्रीमती हेमा शर्मा

प्रतियोगिता के निर्णायक देवेंद्र कुमार पांडे (शिक्षक बीकन स्कूल कोरबा)
एवं श्रीमती ज्योत्सना दौड़ेकर (शिक्षिका डी ए वी पब्लिक स्कूल)रहे।
अध्यक्षा सृष्टि महिला समिति श्रीमती श्वेता पंड्या ने पुष्पगुच्छ से निर्णायकों को सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर सृष्टि महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता पंड्या ने सभी को महिला दिवस की अग्रिम बधाई दी तथा देश के निर्माण में महिलाओं योगदान पर चर्चा की ,विभिन्न व्यस्तताओं के बीच अपने स्वयं के लिए समय निकालने और अपने पसंदीदा शौक़ पूरे करने, अपना ध्यान रखने की सलाह दी इस अवसर पर सृष्टि महिला समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित थी।

Share this Article