NOW HINDUSTAN. Korba. क्या हो रहा है कोरबा जिले में शहर में चोरी की घटनाएं घाट ही रही हैं हत्याएं भी हो रही हैं। आरोपी भी पकड़े जा रहे हैं लेकिन घटनाएं नहीं रुक रही है शुक्रवार को दोपहर बाद शहर में दिनदहाड़े 1.5 लाख रुपये की उठाईगिरी हो गई है। बाइक सवार नकाबपोशों ने पीडीएस ट्रांसपोर्टर के कार का शीशा तोड़ा, फिर पैसे लेकर भागे खड़े हुए।
- Advertisement -
घटना शहर के व्यस्ततम मार्ग बुधवारी घंटाघर के पास साइन मंदिर के समीप घटी घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी बताया जा रहा है कि कर में सवार होकर पीडीएस दुकान के लिए ट्रांसपोर्ट करने का काम करने वाले अपनी गाड़ी को लॉक करके खड़े करके पास की ही दुकान में गए थे इसी बीच घटना घट गई। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.

