सुबह 9 बजे भाजपा दफ्तर में खुलेगा लिफाफा और निकलेगा सभापति का नाम…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. नगर पालिक निगम कोरबा का सभापति कौन बनेगा इस पर राजनीतिज्ञ और शहर के लोगों की नजर टिकी हुई है। 8 मार्च को सभापति का चुनाव होना है।

नगर पालिक निगम, कोरबा में भाजपा का सभापति बनना तय है। पार्टी ने विधायक पुरन्दर मिश्रा को पर्यवेक्षक नियुक्त कर सभापति के लिए प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। सभापति के लिए भाजपा के कई पार्षद दावेदार हैं।

बताया गया है शनिवार 8 मार्च को प्रातः 9 बजे पर्यवेक्षक द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में सभापति प्रत्याशी के नाम वाला लिफाफा खोला जाएगा। फिर भाजपा कार्यालय से सभी साकेत भवन पहुंचेंगे। यहां पर सम्मेलन के बीच सभापति के चुनाव की प्रक्रिया होगी।

नगर पालिक निगम कोरबा के 67 वार्डों में 45 पर भाजपा के पार्षद हैं। कांग्रेस एवं निर्दलीय 11- 11 की संख्या में पार्षद बने हैं। बताया गया है कि कांग्रेस सभापति के लिए प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

इधर भाजपा से कई नाम सभापति के लिए चर्चा में है। इसमें प्रमुख नाम अशोक चावलानी का है। वे पहले भी निगम में सभापति रह चुके हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पार्षद का चुनाव इसी आश्वासन पर ही लड़ा था कि उन्हें सभापति बनाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के छोटे भाई एवं वार्ड क्रमांक 18 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होने वाले नरेन्द्र देवांगन का नाभ भी चर्चा में है।

बालकोनगर क्षेत्र से वार्ड क्रमांक 42 से पार्षद बने सत्येन्द्र दुबे भी सशक्त दावेदार हैं। निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे हितानंद अग्रवाल सभापति के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। चंद्रलोक सिंह, अजय गोंड़, के साथ ही बालको से तरुण राठौर का नाम भी सामने आ रहा है ऐसा कहा जा रहा है कि तरुण विकास महतो के करीबी है। उनकी दावेदारी भी हो सकती है। इसके अलावा कुछेक और नाम की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि पार्टी चौंकाने वाले नाम का भी ऐलान कर सकती है।

Share this Article