बाइक सवार युवकों को कार ने मारी ठोकर, हादसे में तीन युवकों की हुई मौत …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा जिले के जटगा पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम खोडरी के समीप थोड़ी देर पहले जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। उक्त हादसे में कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मौके पर ही आदित्य निर्मलकर सूरज कंवर और उनके एक साथी का निधन हो गया। इस हादसे की सूचना राहगीरों ने 112 और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।

- Advertisement -

Share this Article