निर्दलीय पार्षद राजेश्वरी भाजपा में हुई शामिल, चाहिए 2 और पार्षदों का समर्थन…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय पार्षद राजेश्वरी जात्रा ने भाजपा में शामिल होकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया है। राजेश्वरी ने कांग्रेस से अलग होकर निकाय चुनाव लड़ा था और कटघोरा के वार्ड नंबर 01 से जीत हासिल की थी। अब भाजपा में शामिल होने के बाद, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष बनने की उनकी संभावनाएं बढ़ गई हैं। हालांकि भाजपा को अभी भी 2 पार्षदों के समर्थन की जरूरत होगी।

- Advertisement -

कटघोरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा है, और राज जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस के पास कुल 9 पार्षदों का समर्थन है, जबकि भाजपा के पास अब 6 पार्षद हैं।राजेश्वरी जात्रा का भाजपा में स्वागत कटघोरा रेस्ट हाउस में किया गया, जहां महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े भी मौजूद थीं। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। अब भाजपा की कोशिशें तेज हो गई हैं कि वे नगर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर सकें, इसके लिए उन्हें 8 पार्षदों की जरूरत है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पार्षद के पार्टी प्रवेश करने में मुख्य रूप से कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, जिला मंत्री संजय शर्मा, मनोज नायडू, टीकम राजपाल, राहुल शर्मा, सौरभ शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीत सिंह सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Share this Article