NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत कोल इंडिया की सबसे बड़ी खुले मुहाने की कोयला खदान दीपका के रेलवे साइडिंग के समीप मालगाड़ी से एक ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की इस टक्कर के कारण मालगाड़ी का आखिरी डिब्बा पटरी से उतर गया।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही मालगाड़ी अपनी गति से आगे बढ़ रही थी। यहां तैनात किया गया सुरक्षाकर्मी मौके पर उपस्थित नहीं था। इसलिए संकेत के अभाव में एक ट्रक चालक रेलवे क्रॉसिंग की ओर आया, परंतु मालगाड़ी की गति अचानक कम होने के कारण ट्रक चालक ट्रक की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका और ट्रक जाकर मालगाड़ी के आखिरी डिब्बे यानी गार्ड के डिब्बे से टकरा गया। उक्त हादसे में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया।
इस घटना से एसईसीएल और रेल प्रबंधन दोनों की लापरवाही उजागर हो गई है। बिना फाटक की रेलवे क्रॉसिंग और फिर वहां आवश्यकतानुसार आवागमन करने वालों को संकेत देने के लिए जिन सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है वह भी आज रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद नहीं थे जिसके कारण यह घटना घटी है। मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर जाने के कारण रेलवे ट्रैक से कोल परिवहन भी प्रभावित हुआ है।

