छुरीकला नगर पंचायत में मनाया गया होली मिलन समारोह…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा-कटघोरा मार्ग में बसे नगर पंचायत छुरीकला में 15 मार्च को एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो नगर के इतिहास में अपनी खास पहचान बना गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन के निज निवास में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य नेता, जनप्रतिनिधि और नगरवासी सम्मिलित हुए।
उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्षदगण और नगर के गणमान्य नागरिकउपस्थित रहे।

- Advertisement -

कार्यक्रम की शुरुआत नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों द्वारा मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और गुलाल लगाकर सम्मान करने से हुई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने छुरीकला नगर पंचायत की जल समस्या पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप 8.5 करोड़ की जल संवर्धन योजना को स्वीकृति मिली। इस महत्वपूर्ण घोषणा का नगरवासियों ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि नगरवासियों ने जिस भरोसे से जनप्रतिनिधियों को चुना है, उसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों से अपील की कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें और नगर को विकास की ओर अग्रसर करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नगर पंचायत छुरीकला के विकास के लिए विधायक प्रेमचंद पटेल, मंत्री लखनलाल देवांगन और शासन का पूरा सहयोग मिलता रहेगा।

यह पहली बार था जब नगर पंचायत छुरीकला में इस तरह का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसे नगर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में दर्ज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगरवासियों की विशाल भागीदारी और नेताओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर नगर के पार्षदगण सुशीला बिंजवार, मनोज कुमार विश्वास, श्याम कुमार साहू, संगीता यादव, बालगोविंद कैवर्त, नमिता यादव, सुभाष जोशी, कामता देवांगन, करुणा शंकर, कांति देवी श्रीवास, शकुंतला गोंड, होरी चेलकर आदि शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता चुन्नीलाल देवांगन, कृष्ण चंद अग्रवाल, महेंद्र सिंह राजपूत, हीरानंद पंजवानी, टेकचंद अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, संतोष जायसवाल, राम शरण साहू, विष्णु देवांगन, अमित जोशी, सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मण देवांगन सहित नगर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में महिला शक्ति रीता देवांगन, वर्षा देवांगन, लक्ष्मी सोनी, गायत्री श्रीवास्तव, प्रतिभा देवांगन, द्रौपदी देवांगन, कंचन रेलवानी, संतोषी गोस्वामी सहित अन्य कई महिलाएं भी शामिल हुईं और नगर विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, महिला शक्ति और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि नगर के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Share this Article