NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा। कोरबा की राजनीति में यह क्या हो रहा है नेता एक दूसरे पर ही कीचड़ उछलने में जुटे हुए हैं एक दूसरे के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। जिसका एक ऑडियो जारी होने के बाद बड़ी संख्या में पार्षद दल सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। नगर निगम का सभापति चुनने के लिए नगर निगम में फैलाया गया रायता बटोरने की कोशिश पर जहां भाजपा के शीर्ष नेता सख्ती से जुटे हुए हैं वहीं इसमें एक-दूसरे को निपटाने की साजिश भी रची जा रही है।सभापति का चुनाव में जहां भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने चुनाव लड़कर बाजी मार ली। वहीं अधिकृत घोषित प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल कुछ वोटो से चूक गए। सभापति नहीं बन पाने का मलाल जहां उन्हें है तो वह संगठन तक इस बात को पहुंचा कर सभापति निर्वाचित भाजपा पार्षद नूतन सिंह ठाकुर का निष्कासन करवा चुके हैं।
- Advertisement -
उनके टारगेट में मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो भी हैं। प्रदेश संगठन ने इस मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी है और 17 मार्च को यह टीम कोरबा आने वाली है कि इससे पहले ही भाजपा की सियासत गरमा गई है। भाजपा में व्याप्त अंतर्कलह धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है और जो ऑडियो पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल और उनके खास सहयोगी बद्री अग्रवाल का वायरल हुआ है उसके बाद तो राजनीतिक उबाल आ गया है। भाजपा पार्षदो ने मीडिया के सामने क्या कहा सुनिये।
मंत्री लखन लाल देवांगन और विकास महतो के विरुद्ध बयान देने के लिए कुछ पार्षदों को पैसे देकर तैयार करने का जो ऑडियो सामने आया है उसके बाद देर रात भाजपा के पार्षदों ने सिविल लाइन थाना रामपुर पहुंचकर हितानंद और बद्री अग्रवाल के द्वारा भाजपा नेताओं के लिए साजिश रचने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग जोर-शोर से रखी है।

वही नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि एक मध्यमवर्गीय परिवार के अधिवक्ता के सभापति बन जाने से पूंजीवादी वर्ग इतना बैचेन है कि मुझे हटाने साजिश रची जा रही है। कोरबा में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
ऐसे षड्यंत्रकारियों के खिलाफ चुनाव लडने पर मुझे भाजपा का बागी कहा गया, लेकिन ये लोग भाजपा के गद्दार है।
कांग्रेस राज में पूंजीपतियों का बोलबाला था अब भाजपा राज में किसी भी तरह सत्ता पाने पूंजीवादी छटपटा रहें हैं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूंजीवाद के खिलाफ लड़ाई में जनता मेरा साथ देते रहेंगे।
भाजपा की अंतर्कलह कहां पर जाकर रुकती है यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन कहीं ना कहीं भाजपा के इस प्रकार के बयान बाजी को लेकर लोगों में चर्चा जरूर शुरू हो गई है की सत्ता को पाने के लिए कुछ भी किया जा सकता है।

