NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है । पुलिस ने करोड़ो के गांजे की खेप को पकड़ा है । पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले की पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के धर पकड़ में जुटी हुई थी। इसी बीच देर रात पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक कंटेनर वाहन में गांजा की तस्करी की जा रही है । तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को दी गई । उनके मार्गदर्शन पर कटघोरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस ने घेराबंदी कर सुतर्रा के रापाखर्रा पूल के पास एक मजदा वाहन को रोका और उसके कंटेनर की जांच की तो उसके अंदर गांजा भरा हुआ मिला।
- Advertisement -

जो जानकारी सामने आई है उसमे बताया जा रहा है कि कंटेनर वाहन से उड़ीसा से गांजा को भरकर उत्तर प्रदेश खपाने ले जाया जा रहे था । कंटेनर वाहन चालक को गिरफ्तार पूछताछ शुरू कर दिया गया है कि गांजा कहा से लाया जा रहा था।
पकड़ा गया गांजा 500 किलो के आसपास है जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ का अनुमान लगाया जा रहा है। गांजा की खेप पकड़ने के बाद या तो स्पष्ट हो गया है कि अंतर राजिय तस्कर गंजे की तस्करी में जुटे हुए हैं बहरहाल कटघोरा पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पड़कर कहीं ना कहीं तस्करी की मामले को रोकने में सफलता प्राप्त की है

