निगम के स्वच्छ्ता दूत सोनू हाथी का अनावरण , स्वच्छता रथ किया गया रवाना…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत नगर पालिका निगम कोरबा को फाइव स्टार रेटिंग तक लाने के लिए कोरबा निगम के अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से जुटे हुए हैं। बुधवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत दो एलईडी रथ रवाना किया गया । जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह पूरे निगम क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों को स्वच्छता के लेकर जागरूक करने का प्रयास करेंगे। साथ ही दो स्वच्छता गीत भी जारी किए गए हैं जो सुबह-सुबह कचरा लेने आने वाली गाड़ियों में लगाया जाएगा।

- Advertisement -

महापौर संजू देवी राजपूत और कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया साथ ही स्वच्छता दूत सोनू हाथी को भी निगम के शुभंकर के रूप में  शामिल किया गया है उसका भी अनावरण किया गया ।  सोनू हाथी सभी को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देगा। कोरबा कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि लोग को आगे बढ़कर कोरबा को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करना चाहिये।

वही निगम महापौर संजू देवी राजपूत ने भी बताया कि निगम क्षेत्र को फाइव स्टार रेटिंग दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में दो रथ रवाना किए गए हैं जो लोगों को जागरूक करेंगे और शुभारंभ का अनावरण किया गया है।

निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि निगम प्रशासन कोरबा को स्वच्छ बनाए रखने और उसकी रैंकिंग सुधारने में जुटा हुआ है और लोगों से भी अपील करता है कि अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाए रखें ।

इस अवसर पर निगम उपयुक्त विनय मिश्रा और एमआईसी मेंबर अजय चंद्रा धन कुमारी गर्ग अशोक चावलानी मौजूद रहे।

Share this Article