कु. प्रीति चंद्रा को मलेशिया में आयोजित कत्थक नृत्य प्रतिस्पर्धा में मिला प्रथम स्थान…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले में निवासरत कु. प्रीति चंद्रा को मलेशिया में आयोजित कत्थक नृत्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रीति चंद्रा ने अपनी प्रतिभा से माता-पिता के साथ-साथ शहर, समाज, देश-प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है। प्रीति चंद्रा राताखार निवासी मदन-ममता चंद्रा की पुत्री हैं। अंचल के साहित्यकार कृष्ण कुमार चंद्रा सहित समाज के लोगो ने अंतर्राष्ट्रीय कलाकार से सौजन्य भेंट-मुलाकात कर अपनी शुभकामनाएं दी। प्रीति चंद्रा सहित परिवारजनों को बधाईयों का तांता लगा हुआ हैं।

- Advertisement -

Share this Article