तुलसी साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई बिलासपुर के द्वारा विमोचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
6 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बिलासपुर। तुलसी साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई बिलासपुर के द्वारा तृतीय वार्षिक समारोह के अवसर पर आयोजित विमोचन एवं सम्मान समारोह तथा विचार एवं काव्य गोष्ठी का एक दिवसीय आयोजन दिनांक 23/3/2025 को सुबह ठीक साढ़े दस बजे से संस्कार भवन पुराना सरकंडा बिलासपुर में आयोजित किया गया ।

- Advertisement -

यह आयोजन -डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज(बिहार) के मुख्य आतिथ्य – धर्मभूषण डाॅ श्रीधर गौरहा की अध्यक्षता एवं शिव प्रताप साव (समाजसेवी ), विष्णु कुमार तिवारी,(वरिष्ठ साहित्यकार पुरान), चन्द्र प्रकाश वाजपेयी पूर्व विधायक सीपत विधानसभा क्षेत्र,
श्री अखिलेश चन्द्र वाजपेयी (समाज सेवी), एवं विनय पाण्डेय ( उप महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ) की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।

इस अवसर पर देश के सुविख्यात भाषाविद् समीक्षक डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण ही नहीं होता है बल्कि पथ प्रदर्शक भी होता है वह सामाजिक प्रगति का पथ प्रशस्त भी करता है । उन्होंने इस साहित्यिक एवं सामाजिक विभूतियों के सम्मान समारोह को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि ऐसे विभूतियों की स्मृति में समाज एवं साहित्य के प्रति समर्पित विभूतियों का सम्मान होना ही चाहिए जिससे दूसरों को भी सेवा की प्रेरणा मिल सके ।

इस अवसर पर अध्यक्षीय उदबोधन में धर्म भूषण डाॅ श्रीधर गौरहा ने अपने पिता सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंडित भागीरथी गौरहा के द्वारा किये गये सामाजिक सेवा की जानकारी देते हुए उनकी स्मृति में सम्मानित सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री राधेश्याम शर्मा रायगढ़ के समाजिक सेवा की जानकारी देते हुए समस्त सम्मानित विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आयोजन की प्रशंसा की ।विशिष्ट अतिथि श्री चन्द्र प्रकाश वाजपेयी ने पंडित गंगा प्रसाद वाजपेयी जी के सामाजिक योगदान का स्मरण करते हुए विदुषी महामहोपाध्यायाचार्या डाॅ पुष्पा दीक्षित जी बिलासपुर द्वारा संस्कृत भाषा के संरक्षण संवर्धन के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी । श्री शिव प्रताप साव समाजसेवी, ने सुप्रसिद्ध समाजसेवी अमरनाथ साव जी के समाजिक सेवा की जानकारी दी और समाज सेवा हेतु सम्मानित शंकर यादव मस्तुरी के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की वहीं विष्णु कुमार तिवारी ने अपनी माँ गुना देवी तिवारी द्वारा किये गये सामाजिक सेवा की जानकारी दी और सम्मानित श्रीमती स्मृति वैष्णव जैन जी के प्रयासों की जानकारी दी । ।,अखिलेश चन्द्र वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उप महाधिवक्ता श्री विनय कुमार पाण्डेय ने अपने पिता सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्री राजेन्द्र कुमार पाण्डेय जी की साहित्यिक अवदानों की जानकारी दी और उनकी स्मृति में सम्मानित सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि सनत तिवारी जी की छत्तीसगढ़ी कविताओं की जानकारी देते हुए इस समारोह के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया और समस्त जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर– सरस्वती वंदना और स्वागत गान-श्री राम निहोरा राजपूत द्वारा प्रस्तुत किया गया । विमोचन एवं सम्मान के क्रम में शीतल प्रसाद पाटनवार जी की कृति ” हिम्मती नोनी ” (छत्तीसगढ़ी बाल कहानी संग्रह) एवं  राम निहोरा राजपूत की काव्य कृति–“श्री राम नाम ही सार ” का विमोचन एवं कृतिकारों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर साहित्यकार एवं समाजसेवी सम्मान के क्रम में अतिथियों को शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके
1) अमरनाथ साव स्मृति समाजसेवी सम्मान– शंकर यादव मस्तुरी को (द्वारा- शिव प्रताप साव बिलासपुर )
2) पंडित गंगा प्रसाद वाजपेयी स्मृति सम्मान- डाॅ पुष्पा दीक्षित बिलासपुर को
(द्वारा — अखिलेश चन्द्र वाजपेयी, चन्द्र प्रकाश वाजपेयी ) 3)भागीरथी गौरहा स्मृति सम्मान– राधेश्याम शर्मा रायगढ़ को( द्वारा धर्मभूषण डाॅ श्रीधर गौरहा बिलासपुर
4)श्रीमती गुना देवी तिवारी की स्मृति में — श्रीमती स्मृति वैष्णव जैन बिलासपुर को
(द्वारा–  विष्णु कुमार तिवारी पुरान जिला मुंगेली )
5) राजेन्द्र कुमार पाण्डेय स्मृति सम्मान— सनत तिवारी को (द्वारा– विनय पाण्डेय उप महाधिवक्ता बिलासपुर ) शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अन्य सम्मान से सम्मानित कवयित्रियों का सम्मान शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके किया गया । जिसमें 1) रत्नावली सम्मान के लिए डाॅ आभा गुप्ता, विश्व प्रतिभा सम्मान के लिए– डाॅ प्रीति प्रसाद ‘प्रीत’, उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान के लिए डाॅ किरण राठौर , कादंबरी सम्मान के लिए डाॅ प्रेम लता यदु , साहित्य शिक्षा सम्मान के लिए श्रीमती पूर्णिमा तिवारी , डॉ संगीता बनाफर , राजेश पांडेय मल्हार को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ विवेक तिवारी ने किया । स्वागत भाषण में डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे ने तुलसी साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई बिलासपुर के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई तथा सभी जनो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । प्रथम चरण का आभार प्रदर्शन डाॅ बजरंगबली शर्मा ने किया ।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में पूर्णिमा तिवारी के संचालन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नगर एवं अंचल के कवियों एवं कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया । कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री राजेश सोनार एवं आशीष श्रीवास ने किया । इस अवसर केशव शुक्ला, डॉ विनोद कुमार वर्मा, रमेश श्रीवास्तव, मदन मोहन अग्रवाल, विजय तिवारी, अमृतलाल पाठक, बद्रीप्रसाद कैवर्त कर्रा, दिनेश पांडेय, रामेश्वर शांडिल्य रतनपुर, मल्हार, मुंगेली, के साहित्यकार एवं नागरिकगण उपस्थित थे ।

Share this Article