शहर के बीच शराब दुकान से व्यापारी और आम लोग परेशान, हटाने की मांग ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN कोरबा पुराना बस स्टैंड के पास शॉपिंग कांप्लेक्स गीतांजलि भवन के सामने स्थित शराब दुकान यहां के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए। इस दुकान से व्यापारी वर्ग भी परेशान है। शराबियों के द्वारा आए दिन यहां पर हंगामा और गाली-गलौज किया जाता है।

- Advertisement -

कई बार शराबी लोग महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर देते हैं। इससे महिलाओं को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। यहां का व्यापारी वर्ग भी काफी परेशान है। कई बार शराब दुकान के आसपास स्थित दुकानों में काम करने वाली युवतियों व

सड़क पर हंगामा करते शराबी युवक।

महिलाओं को काफी असहजता महसूस होती है। शराबी सड़क पर आपस में ही उलझ कर गाली गलौच, विवाद मारपीट करते रहते हैं। कई बार तो शराब खरीदने आने वाले

लोग बीच सड़क तक दुपहिया वाहन खड़ी कर देते हैं जिससे आवागमन तो बाधित होता है, समझाने पर विवाद भी करते हैं। जबकि मुय मार्ग में न सिर्फ व्यवसायी बल्कि

आवासीय क्षेत्र भी हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर मध्य नगर व्यापारी संघ ने मुयमंत्री, पुलिस अधीक्षक, आबकारी आयुक्त एवं नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस शराब दुकान को दूसरे जगह स्थानांतरित करने की मांग की है। व्यापारियों ने लिखा है कि शराब दुकान में आसामाजिक तत्वों के द्वारा प्रतिदिन लड़ाई झगड़ा, गाली गलौज तथा मारपीट की घटना की जाती है। इस क्षेत्र से गुजरने वाली महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जा रही है जिससे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि यहां कभी भी अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है।

Share this Article