NOW HINDUSTAN. कोरबा में आये दिन हत्या के मामले सामने आ रहे है।पुलिस भी ततपरता से मामले सुलझा कर आरोपी को जेल दाखिल करने में सफल हो रही है। सोमवार को जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के सामने सुबह सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड टीम के साथ जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, साथ ही पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। महिला के शव की पहचान एतमा नगर के डूमर मुड़ा की रहने वाली बताया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
- Advertisement -

