कोरबा में एक और ऑडियो वायरल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के नाम पैसे के लेन-देन की बात ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक और ऑडियो क्लिप वायरल होने से राजनीतिक हलचल मच गई है। इस ऑडियो में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा का नाम सामने आ रहा है, जिसमें कथित तौर पर उनके नाम पर पैसे के लेन-देन की बात की जा रही है।

यह ऑडियो भाजपा एक नेता के ऑडियो लीक के बाद सामने आई है, जिसने पहले ही राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया था। इस बार वायरल ऑडियो में ठेकेदार जितेंद्र गुप्ता और किशन लाल कौशल के बीच बातचीत रिकॉर्ड है। इसमें दोनों के बीच जनपद चुनाव को लेकर तीन लाख रुपये के लेन-देन की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि NOW HINDUSTAN चैनल नही करता है । लेकिन अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके वायरल होते ही भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है।

Audio Player

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा को इसी साल जनवरी में पदभार सौंपा गया था। इससे पहले वे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष और दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी, लेकिन अब इस वायरल ऑडियो ने उनकी साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले को लेकर अभी तक भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन अगर इस ऑडियो की पुष्टि होती है, तो यह भाजपा के लिए एक बड़ी मुश्किल बन सकती है। अब सभी की निगाहें इस मामले की जांच और पार्टी के अगले कदम पर टिकी हैं।

Share this Article