सूर्य की तपिश से झुलसने लगा पूरा शहर, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. हवा की दिशा बदलने के बाद जिले का मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। नम हवाएं थम गई है। शहर सूर्य की तपिश में झुलसने लगा है। इस कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकत है।

सुबह सात बजे से ही तेज धूप चूभने लगी। दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तपिश ने लोगों को खूब परेशान किया। मौसम विभाग ने सुबह लगभग 10 बजे 40.1 डिग्री तापमान दर्ज किया। तेज धूप की वजह से वातावरण गर्म हो गया है। इस बीच चल रही हल्की हवाएं गर्म हो गई। लोगों के घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहर के न टीपी नगर, पावर हाउस रोड, मेन रोड, र घंटाघर, कोसाबाड़ी सहित अन्य मुख्य मार्गो पर कुछ समय के लिए सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम से बाहर निकलने से पहले चेहरे और कान को कपड़े से ढंककर बाहर निकले। काम पूरा होते ही घर पर दुबके रहे। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर, वातानुकूलित मशीन (एसी) की ठंडी हवा का सहारा लिया। हालांकि दोपहर लगभग एक बजे तेज धूप कम हुई। लोगों ने राहत महसूस किया। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की अनुमान लगाया है।

मौसम में हुए बदलाव के बीच मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री और न्यनूतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। दोनों के मध्य लगभग 19.7 डिग्री का अंतर है। इससे सुबह तेज धूप और रात में हल्को नमी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

शीतल पेय पदार्थों की मांग 

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा पानी को शीतल रखने के लिए मिट्टी के घड़े और फ्रिज के साथ ही गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों में पंखा, कूलर, एसी, फ्रीजर सहित अन्य इलेक्ट्रिॉनिक्स मशीनों की मांग बढ़ गई है। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तेजी आई है।

तेज गर्मी को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार मई जून का महीना लोगों के लिए काफी कष्टदायक होने वाला है।

Share this Article