निलंबित दोनों सचिव हुए बहाल , फिर से बनाये गए पदाधिकारी…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN korba. छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत पंचायत सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा और उनकी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में समस्त पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 17/12/2024 को कोरबा जिला के कुछ सचिवों द्वारा एक ग़लत शिकायत पर षड्यंत्र के तहत फर्जी आरोफ़ लगवाकर कार्रवाई हेतु प्रदेश अध्यक्ष महोदय को पत्र प्रेषित कर संवित साहू प्रदेश उपाध्यक्ष(करतला ब्लॉक) और सुनील जायसवाल प्रदेश महामंत्री(पाली ब्लॉक) को कुछ माह पूर्व पद से निलंबित करने हेतु षड्यंत्र किया गया था परंतु जब मामले की जाँच की गई तो वह शिकायत बिल्कुल निराधार पाई गईं और करतला ब्लॉक इकाई ने 04/01/2025 और पाली ब्लॉक इकाई के 24/12/2024 के सभी सचिव सचिवों ने ब्लॉक इकाई की तुरंत बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को तत्काल बहाल कर सूचना दे दिया गया था।

- Advertisement -

जिसके तारतम्य में आज दिनांक-:29/03/2025 को पुनः संवित साहू को प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और सुनील जायसवाल को प्रदेश महामंत्री के पद पर ससम्मान नियुक्त किया गया। इस बहाली आदेश के पत्र से पूरे प्रदेश में पंचायत सचिव संगठन के पदाधिकारियों और इसके समर्थकों को अत्यंत ख़ुशी की खबर है। इन दोनों पदाधिकारियों के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने से छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत संगठन को बड़ा मजबूती मिलेगी और संगठन के ताक़त मैं और इजाफ़ा होगा।

Share this Article