
- Advertisement -
NOW HINDUSTAN. Korba ये क्या हो रहा है खदान में कभी दुर्घटना तो कभी डीजल चोरी तो कभी आग लगने की घटना । शनिवार को फिर एक घटना घटी जिसमे सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में फिर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। जैसे-तैसे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं इस हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार कुसमुंडा के 9 नंबर खदान के पास हादसा हुआ है। रात करीब 9 बजे के आसपास एक डंपर में अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे केबिन से कूदकर चालक ने अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे डंपर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही क्षण में डंपर जलकर खाक हो गया। आग किन कारणों से लगी यह अभी पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुआ है। लेकिन इस आगजनी की घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है।