सरपंच संघ पाली ब्लॉक के अध्यक्ष मनोनीत हुए छत्रपाल, सचिव बने दिलाराम…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सरपंच संघ पाली ब्लॉक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सरपंच संघ पाली के अध्यक्ष मांगामार सरपंच छत्रपाल सिंह राज व सचिव पुटा के सरपंच दिलाराम नेताम को बनाया गया। उपाध्यक्ष बतरा की सरपंच रामायण देवी, सहसचिव कोरबी सरपंच विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सराईपाली सरपंच संतोष सिंह मेश्राम, मीडिया प्रभारी रजनीश मरावी सरपंच तिवरता को बनाया गया हैं।

- Advertisement -

कार्यकारणी सदस्य के रूप में ज्योति प्रकाश कुसरो, रस कुंवर, प्रतिमा कंवर, जीवन बाई, सीता राम, प्रमिला कंवर, विनोद कुमार, राजलाल सिंदराम, रामकुमार, सुशील कुमार जगत, शशिलता मरावी, सविता पैकरा, कमल देवी, चंद्रिका पैकरा व सुशीला जगत शामिल हैं। संरक्षक का दायित्व धरम सिंह खुसरो सरपंच पहाड़गांव को बनाया गया है।

Share this Article