पीएम ने 33 मिनट का संबोधन रहा और 33700 करोड़ की सौगात दी
- Advertisement -
NOW HINDUSTAN. बिलासपुर/कोरबा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पहले दिन रविवार को बिलासपुर जिले के मोहभट्टा ग्राउंड से छत्तीसगढ़ को 33700 करोड़ के विभिन्न लोकार्पण और शिलान्यास की सौगात दी है। पीएम ने अपने 33 मिनट के संबोधन में कांग्रेस की नीति और नियत पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, राज्य निर्माण के पहले कांग्रेस के राज में विकास का काम नहीं होता था, जो होते भी थे, उसमें घोटाले कर देते थे। कांग्रेस को कभी विकास की चिंता नहीं रही। आज हम विकास की योजनाओं को गांव-गांव तक ले जा रहे है। सुदूर इलाकों में सड़क और ट्रेन भी पहुंच रही है। पहली बार बिजली, पाइप से पानी, मोबाइल टॉवर, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल बना रहे हैं। यानी छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदल रही है
जिन्हें कोई नहीं पूछता, उन्हें मोदी पूजता है
पीएम मोदी ने नक्सलवाद को लेकर सीधे तौर पर कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, बीते दशकों में कांग्रेस की नीतियों से नक्सलवाद को बढ़ावा मिला। कांग्रेस ने पिछड़े जिले घोषित कर अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस ने कभी आदिवासी
परिवारों की सुध नहीं ली। हमने शौचालय बनाया। इलाज की चिंता की। सस्ती दवा उपलब्ध कराई। मकान दिए। सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोलने वाले आदिवासियों को भूल बैठे थे, लेकिन उनको नहीं पता जिनको कोई नहीं पूछता, उनको मोदी पूजता है।
विकास की गति होगी तेजः सीएम :
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, रेलवे, सड़क और आवास के सेक्टर में सौगात मिलने से विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की गारंटी पर जनता ने ‘ विश्वास जताया। मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में काम हुआ। इससे निकाय और पंचायत चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद मिला। हमने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए आपसे जो भी मांग की, आपने उसे दिया है, इसके लिए छत्तीसगढ़ सदैव आपका आभारी रहेगा।
यह सौगातें मिली
लोकार्पण
1188 करोड़ से की 3 परियोजनाएं अभनपुर-मंदिर हसौद खंड से मेमू ट्रेन का शुभारंभ किया रेल नेटवर्क का 100% विद्युतीकरण 954 करोड़ की 2 सड़क परियोजना 568 करोड में 3 ऊर्जा परियोजना 5 करोड़ की लागत वाले विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया 130 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ
शिलान्यास
1507 करोड़ की 7 रेलवे परियोजनाएं 322 करोड़ की 1 सड़क परियोजना 9791 करोड़ की 1 ऊर्जा परियोजन। 3497 करोड़ रुपए की तेल एवं गैस की दो परियोजनाएं कार्य प्रारंभः 15800 करोड की लागत से स्टेट पावर जनरेशन गृह प्रवेशः पीएमआवास योजना के तहत 3 लाख का गृह प्रवेश
2 लाख घरों में सीधे पाइप से पहुंचेगी गैसः पीएम मोदी ने कहा,
पिछली सरकार ने गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए राशि खर्च नहीं की। हमारी सरकार गैस पाइपलाइनें बिछा रही है। इससे नए उद्योग लगने की संभावना है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। गैस पाइप लाइन आने से सीएनजी से गाड़ियां चल पाएगी। उन्होंने कहा, जैसे किचन में पाइप से पानी आता है, वैसे की गैस आएगी। अभी 2 लाख घरों में सीधे पाइप से गैस लाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

