
NOW HINDUSTAN. Korba. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के बिलासपुर अंचल दौरे के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरबा-चांपा मार्ग के मड़वारानी-सरगबुंदिया रेल लाइन के बीच तृतीय और चतुर्थ रेल लाइन का शिलान्यास किया।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कोरबा-चांपा में स्थित मड़वारानी और सरगबुंदिया के बीच की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। इस कार्य की अनुमानित लागत 168 करोड़ रुपए आंकी गयी है।
रेलवे ने बताया कि तृतीय और चतुर्थ रेल लाइन के बन जाने के बाद यात्री और माल परिवहन की क्षमता में वृद्धि होगी। एसईसीएल की खदानों से कोयले की आपूर्ति में इजाफा होगा।




