NOW HINDUSTAN. Korba. नगर निगम द्वारा कोरबा शहरवासियों के घरों तक जल आपूर्ति के लिए बिछाए गए पाईपलाईन के फूट जाने से आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम कोहड़िया के पास पाईपलाईन फूटी है, जिससे पानी की फुहार सड़कों पर कई फिट ऊपर तक बह रही है। तापमान में वृद्धी होने के करण पाईपलाईन के फूट जाने की बात कही जा रही है। सूचना मिलते ही निगम का अमला मौके पर पहुंच गया है और सुधार कार्य में जुट गया है।
- Advertisement -
कोहड़िया स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाईप लाईन के माध्यम से दर्री शहर में पानी आपूर्ति की जाती है। निगम के अधिकारियों ने बताया, कि गर्मी के कारण पाईपलाईन में हवा का दबाव बढ़ गया होगा, जिससे पाईप फूट गई। अधिकारियों ने बताया, कि मरम्मत के कारण शहर में होने वाली पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

