जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने बालकोनगर के अवैध अतिक्रमण को हटाया….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba   जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए बालकोनगर क्षेत्र के सेक्टर-3, सिविक सेंटर में हो रहे अतिक्रमण को हटाया। कंपनी ने अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर संबंधित स्थानों पर चस्पा कर दिया था। इसी संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोरबा द्वारा 28 मार्च 2025 को अतिक्रमण हटाने हेतु पत्र प्राप्त हुआ है। बालको में अतिक्रमण को लेकर विवाद बढ़ने और जनहित याचिका नगर निगम ने मामले को संज्ञान में लिया है। जिला प्रशासन और नगर निगम ने सभी पक्षों से सहयोग की अपील की है, ताकि अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर बालकोनगर थाना की पुलिस मौजूद थी।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार लगातार कई दिनों से अतिक्रमण किया जा रहा था। पिछले 10 दिनों में सेक्टर-3 में लगभग 29 और सेक्टर-5 में 10 नए अवैध निर्माण किये गये थे। अवैध निर्माण से बालको के जमीन को कब्जा करने की कोशिश की गई। जिला प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाकर अवैध निर्माण को रोकना का संदेश दिया।

वही लोगों के बीच चर्चा है कि बालको के टाउन की सुरक्षा करने वाले कर्मचारियों की मिली भगत से कब्जे का खेल चल रहा था । जिसमे कुछ दुकानदार और नेता नुमा लोग भी शामिल है।जो जमकर कमाई कर रहे है। शासन को बालको को ही नही अन्य जगहों पर हुए कब्जो को भी हटाने की जरूरत है ।

Share this Article