बाँकी मोंगरा मंडल में आगामी स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के परिपेक्ष्य में सांगठनिक बैठक संपन्न….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का उद्देश्य, अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं कुशल नेतृत्वकर्ताओं के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी आज पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन है। अनेक कार्यकर्ताओं के बलिदान एवं समर्पण से आज भारतीय जनता पार्टी सशक्त निर्णय लेने वाली एक सक्षम संगठन है।

- Advertisement -

आगामी 6 अप्रैल को इसी सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है एवं 14 अप्रैल को हमारे देश के संविधान निर्माता श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती है जिसे भारतीय जनता पार्टी संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 04 अप्रैल 2025 को भारतीय जनता पार्टी बाँकी मोंगरा मंडल में आगामी स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस के परिपेक्ष्य में पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर बैठक रखी गई और 6 अप्रैल रविवार को स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री संतोष देवांगन की गरिमामय उपस्थिति रही। श्री देवांगन ने मंडल बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के मूल उद्देश्यों को बताया। आगामी दिनों में कार्यक्रम की किस प्रकार रूपरेखा बनेगी इसकी भी उन्होंने विस्तार पूर्वक चर्चा एवं मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ संगठित रहकर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु आवाहन किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा उदय शर्मा के द्वारा एवं संचालन मंडल महामंत्री अश्वनी साहू ने किया।

उक्त सांगठनिक बैठक में मंडल महामंत्री हनुमान पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य कृपा शंकर तिवारी, विकास झा एसईसीएल विधायक प्रतिनिधि, संतोष राठौर , मुकुल कर्ष , लखन राठौर, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती सुनीता पाटले, कार्यक्रम सहसंयोजक विकेश झा व श्रवण यादव, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कमलेश प्रधान, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती अनीता राजपूत व श्रीमती कविता यादव, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सुंदर बंजारे, पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े – प्रमोद सोना – लोकनाथ सिंह तंवर, हेम सिंह कँवर, नागेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, रामेश्वर सोनी, हेमा शर्मा ,बूथ अध्यक्ष संजय दास व श्रीमती शशि साहू, रमेश अग्रवाल, शिवपाल दास, निखिल, सूरज मिश्रा, पवन शर्मा, रूकेश पासवान, मंगलू जनार्दन, सालिकराम दुबे, राजेश पटेल, रितेश सिंह, अभिलाष यादव, रावेन्द्र पटेल , नीलकंठ एवं अनेक देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this Article