महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कमल किशोर को किया सम्मानित…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  मोर संगवारी योजना में काम करने वाले कमल किशोर नेवले को नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया।
कोरबा-पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल छुराकछार बांकीमोंगरा में सब रीजनल मैनेजर के पद पर पदस्थ राजकुमार मंडल का पर्स उनकी जेब से कहीं गिर गया था, कमल किशोर को यह पर्स मिला, पर्स के अंदर ना तो पता संबंधी कोई जानकारी थी और ना ही मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस था और साथ में 10000 रूपए थे। कमल किशोर ने ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उनका पता लगाना चाहा, किंतु वर्तमान में उनका एड्रेस चेंज हो चुका था, काफी कोशिश कर उनसे संपर्क किया और उन्हें पर्स लौटाया।

- Advertisement -

राजकुमार मंडल ने कमल किशोर की इस ईमानदारी के लिए पुरस्कार स्वरूप रुपए देने चाहे, किंतु उन्होंने कहा कि यदि मुझे रुपए ही लेने होते तो मैं पर्स ही क्यों लौटाता, महापौर श्रीमती संजू देवी के संज्ञान में जब यह बात आई तो उन्होंने कमल किशोर को बुलाकर सम्मानित किया उनकी ईमानदारी की प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Share this Article