NOW HINDUSTAN. कोरबा/रायपुर, प्रदेश के कद्दावर नेता भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बर्खास्त bed शिक्षकों के समर्थन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिख कर उनकी मांगों पर ध्यान देने की बात कही।
- Advertisement -
बर्खास्त BED सहायक शिक्षकों ने सांसद से मुलाकात कर अपनी समस्या को सामने रखी थी। जिस पर सांसद ने उनकी मांग पर पत्र लिखकर समस्या के समाधान निकालने की बात लिखी।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने CM को पत्र में लिखा की बर्खास्त शिक्षकों को समकक्ष पदों पर समायोजन करें ,सत्ता में होने का अर्थ केवल शासन करना नहीं, पीड़ितों के आँसू पोंछना भी है। मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं जल्द निर्णय लें ताकि युवाओं का भविष्य बर्बाद न हो, इस पर प्रयास किया जाये।

