छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी घोषित…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा सोमवार को छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने की। राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद ने प्रदेश अध्यक्ष संजू देवी राजपूत को शाल पहना कर सम्मानित किया

- Advertisement -

इस विशेष अवसर पर महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने एवं संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष संजू देवी राजपूत ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि वर्ष 2005 में वे संघ की एक सामान्य सदस्य के रूप में जुड़ी थीं और आज उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है, जो उनके लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी।

कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ सदस्यों का भी सम्मान किया गया। साथ ही प्रदेश में महिला फुटबॉल को नई ऊंचाई देने हेतु आगामी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अनेक खेलप्रेमी, पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। यह संदेश भी दिया गया कि महिला खेलों को बढ़ावा देने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।

कोरबा छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शेख जावेद की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष संजू देवी राजपूत ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया

*प्रदेश अध्यक्ष* – संजू देवी राजपूत

*प्रदेश उपाध्यक्ष*- (1) सुधा झा (2) डॉ.अंजना सिंह (3) दिलीप डोमने (4) कामायनी दुबे (5) भागवत सिंह

*महासचिव*- साजी टी.जान

*सहसचिव-* (1) रवीन्द्र साहू (2) जानकी साहू (3) स्मिता बेग (4) सरोज राठौर (5) मनोज मिश्रा (6) राजेश कुमार मिश्रा (7) पवन सिन्हा (8) मीना सिंह

*कोषाध्यक्ष-* अंजू सिंह

*प्रदेश प्रवक्ता* दिब्येन्दु मृधा, सुशील दास

*कार्यकारिणी सदस्य*- (1)डॉ.चंचल (2) रितु मिश्रा (3) सुनीता देवांगन (4) स्मिता सिंह (5) राकेश सोनी (6) शहनाज शेख (7) मनोज सिंह राजपूत इसके अलावा जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया

*जिला महिला फुटबॉल संघ कोरबा की जिला अध्यक्ष बनीं आभा दुबे*

*अध्यक्ष -* आभा दुबे

*उपाध्यक्ष -* (1)सिकन्दर टोप्पो(2) रश्मि श्रीवास (3) अमीश केलब

*सचिव-* सुरेन्द्र दास

*सहसचिव* (1)पद्मिनी साहु(2)समीउल्ला खान(3)अविनाश कुमार(4) एन.मुर्ती(5) सुनील नर्मदा

*कोषाध्यक्ष-* कविता सोनी,

*कार्यकारिणी सदस्य -*
(1)मो. दानीश(2 )सुनील कुमार बहरीया (3) हेमंत साहू (4) गीता

Share this Article